लखन प्रताप सिंह ग्रामीणों से संवाद कर समाजवादी विचारधारा की दे रहे है जानकारी। 

0 35

 

मुबारक अली संवाददाता

 

शाहजहांपुर। 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसटा कलां में 20 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया और समाजवादी विचारधारा के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी से जुड़ने और समर्थन देने की अपील की।

 

लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत ने बताया कि 27 जनवरी 2025 से क्षेत्र में लगातार गांव-गांव और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों व सामाजिक न्याय की बात करती है। किसानों को उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, मुफ्त सिंचाई, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली और गांवों में सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जैसे मुद्दे पार्टी की प्रमुख मांगों में शामिल हैं।

 

लखन प्रताप सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना है।

 

बैठक में ठाकुर लखन प्रताप सिंह, सुमित कनौजिया, तारिक खान, अंबिका प्रसाद, अजय सिंह, बालकराम सिंह, वीरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामनिवास, बृजेश, विकास कुमार कश्यप, दीपेंद्र सिंह, राघवेंद्र लाल, सुरेश कुमार, सरताज, प्रदीप मौर्य, वेदपाल कश्यप, रमेश कश्यप, फिरोज अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment