मिशन शक्ति के तहत प्रभारी मंजू चौधरी ने किया सम्मानित।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर की थाना सेहरामऊं दक्षिणी में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत MSK प्रभारी मंजू चौधरी द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर सभी परिवारजनों को बुलाकर सम्मानित किया गया
जिसमें क्रिकरी का सेट व माता रानी जी की फोटो भेट की गई
प्रभारी मंजू चौधरी के अनुसार, सभी संबंधित परिवारों से फीडबैक भी लिया गया। परिवारों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और बताया कि वे अपने परिवारों में खुशी से रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई।
महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और परिवार के सदस्यों को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098 और 181 की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध, फर्जी कॉल और मैसेज, ओटीपी मांगने, संदिग्ध लिंक भेजने और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाने जैसे अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को ऐसे मामलों में सतर्क रहने की सलाह भी दी गई।
सम्मानित होने वालों में पूजा पत्नी महेश चंद्र, सेजल पत्नी संतराम, सुषमा पत्नी सर्वेश, लक्ष्मी पत्नी अनुज, गंगा पत्नी संतराम शामिल रही,