अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही, गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही
जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए ग्राम करौंदा रैयत थाना गाडासरई से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त की है।
कार्यवाही के दौरान जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस अभिरक्षा में थाना गाड़ासरई में रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में इस प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही जारी रहेगी।