सीधी: बहरी और मायापुर चौराहे पर जाम बरकरार, जरूरी काम से निकलने वाले लोग परेशान
30 से 60 मिनट तक फंस सकते हैं वाहन चालक, सफर पर निकलने से पहले रहें सावधान

सीधी, मध्यप्रदेश। जिले के बहरी और मायापुर चौराहे पर जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इन मार्गों से होकर जरूरी काम से बाहर जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। चौराहे पर जाम की स्थिति ऐसी बन जाती है कि वाहन चालकों को 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों के दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ ऑटोरिक्शा की आवाजाही बीच रोड पर खड़े के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायत सामने आ रही है। ऐसे में आने जाने वालो को चौराहा पार करने में काफी समय लग सकता है।
जरूरी काम से निकलने वाले लोग रखें ध्यान
यदि आप बहरी और मायापुर चौराहे से होकर किसी जरूरी काम के लिए दूर जाने की योजना बना रहे हैं, तो समय का विशेष ध्यान रखें। जाम में फंसने से आपके जरूरी काम में देरी हो सकती है। इसलिए घर से पर्याप्त समय लेकर निकलें और यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
आखिर कब सुधरेगी यातायात व्यवस्था?
जिले के अन्य क्षेत्रों की तुलना में बहरी और मायापुर चौराहे पर जाम की समस्या अधिक परेशान करने वाली बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएंगे, ताकि आम लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।