जमोड़ी पुलिस की तत्परता से 17 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

बाजार जाने के बाद लापता हुई थी बालिका, पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा
सीधी, 12 अक्टूबर 2026। सीधी जिले के जमोड़ी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाजार जाने के बाद लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित वापस मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और परिवार में खुशी का माहौल छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमोड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बाजार जाने के बाद घर वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जमोड़ी पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और बालिका को सकुशल खोज निकाला। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा जमोड़ी थाना प्रभारी उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस की तत्परता से परिवार की चिंता दूर हुई और परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।