सेवा ज्योति यात्रा से जन-जन तक पहुंचा विकसित भारत का संदेश

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर डिंडौरी में भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा
डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान डिंडौरी में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
भाजपा मीडिया प्रभारी राज साहू ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना गया। इस दौरान उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
इसके पश्चात सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यात्रा का उद्देश्य जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने की। इस अवसर पर शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे, वरिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश सिंह परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्यवहार, जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सुधीर दत्त तिवारी एवं बद्री प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह राजपूत, संतोष साहू, महेश सिंह धूमकेतु एवं श्रीमती इंदिरा धुर्वे सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद दुबे, राकेश परस्ते, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा सुशील राय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग, जिला मीडिया प्रभारी राज साहू, सेवा ज्योति यात्रा प्रभारी संदीप सिंह तेकाम, जय सिंह मरावी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जनजाति प्रीतम मरावी, मनोहर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल हस्तपुरिया, वरिष्ठ नेता श्रीमती सुनीता सरस, नगर परिषद डिंडौरी अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, श्रीमती प्रियंका आर्मो, जनपद पंचायत शहपुरा की श्रीमती आशा सिंह धुर्वे, शाहपुरा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, जनपद अध्यक्ष डिंडौरी राजू उद्दे, जनपद पंचायत करंजिया अध्यक्ष स्मिता अजय बर्मन, पार्षद दीपिका भारद्वाज एवं मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेते हुए सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा में जुटे रहेंगे।