सिहावल में दिव्यांग बच्चों के लिए संवेदना का सशक्त संबल, 134 बच्चों का हुआ चिन्हांकन

0 92

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी सिहावल रिपोर्ट शाहिद खान

 

सिहावल। दिव्यांग बच्चों के जीवन में शिक्षा और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी जगाने के उद्देश्य से जनपद सभागार सिहावल में चिकित्सीय मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केंद्र सीधी के निर्देशन तथा BRCC श्री मुन्नालाल साकेत के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बच्चों की शारीरिक आवश्यकताओं का मूल्यांकन करने के साथ उनके पठन-पाठन में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल की गई। शिविर में मेडिकल बोर्ड की टीम, एलिमको प्रतिनिधि, APC-IED श्री रजनीश श्रीवास्तव, BRCC श्री मुन्नालाल साकेत एवं बीएससी श्री अखंड प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर में 134 दिव्यांग बच्चों का नामांकन किया गया, जिनमें से 43 बच्चों का सहायक उपकरणों के लिए चयन हुआ। बच्चों के लिए कुल 79 सहायक उपकरणों की आवश्यकता चिन्हित की गई, जबकि 30 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए। यह शिविर केवल चिकित्सीय परीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन बच्चों के लिए उम्मीद की एक ऐसी किरण बना, जिसके माध्यम से उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

कार्यक्रम की सफलता में MRC श्री हरिशंकर मिश्रा, MIS श्री हरिश्चंद्र गौतम MRC श्री राम सजीवन कुशवाहा, श्री जंग बहादुर सिंह शिक्षक CAC श्री बब्बू सिंह, श्री राम निरंजन पटेल, श्री मणिकांत सिंह, श्री रामाधार पटेल, शिक्षक श्री राम लखन कोल, श्री दिलीप तिवारी, सरवर अली, इंद्रजीत पटेल, हरिनाथ भुजवा एवं गोमती यादव सहित शिक्षकों तथा अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान और उनके भविष्य को संवारने की यह पहल संवेदना, सहयोग और सामाजिक दायित्व का प्रेरक उदाहरण बनी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment