नल-जल योजना के मरम्मत कार्य का 50 हजार भुगतान लंबित, बोरबेल संचालक ने सीईओ से लगाई गुहार

0 147

 

शहपुरा, जिला डिण्डौरी। जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरवारी में नल-जल योजना के तहत कराए गए मोटर एवं पाइप मरम्मत कार्य के भुगतान को लेकर मामला सामने आया है। सारांश बोरबेल के संचालक संतोष कुमार साहू ने जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को आवेदन देकर 50 हजार रुपये के लंबित भुगतान को दिलाए जाने की मांग की है।

 

प्रार्थी के अनुसार, जुलाई एवं अगस्त 2026 के दौरान ग्राम मरवारी तथा पड़रिया खुर्द में नल-जल योजना के मोटर और पाइप से संबंधित सुधार कार्य कराया गया था। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव के कहने पर मैकेनिक के माध्यम से कार्य कराया गया तथा आवश्यक सामग्री भी उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई।

 

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कार्य पूरा होने के बाद भी 50 हजार रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। प्रार्थी का कहना है कि भुगतान के लिए ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्हें लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ रहा है।

 

संतोष कुमार साहू ने सीईओ से मामले की जांच कराकर ग्राम पंचायत मरवारी से लंबित 50 हजार रुपये का भुगतान दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद जनपद पंचायत स्तर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment