पुलिसकर्मियों को दी सांकेतिक भाषा की ट्रेनिंग

0 36

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रणवीर सिंह की उपस्थिति में अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के सदस्यों द्वारा कराया गया।

 

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सांकेतिक भाषा के विभिन्न संकेतों, सामान्य संवाद की प्रक्रिया तथा उनके व्यवहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा प्रदान करना रहा।

 

कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने वाले संस्था के सदस्यों को अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस विभाग और संस्था के बीच सहयोग एवं समन्वय को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment