विद्यालयीन वाहनों की सघन जांच, 12 वाहनों से ₹18,500 शमन शुल्क वसूला

0 178

निजी श्रेणी में पंजीकृत मारुति वैन व्यावसायिक उपयोग में मिली, वाहन जब्त

सीधी, 22 सितम्बर 2026। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में विद्यालयीन वाहनों की सुरक्षा एवं निर्धारित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने सीधी नगरीय क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान विद्यालयीन वाहनों के दस्तावेज, परमिट सहित सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 विद्यालयीन वाहनों से कुल 18,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

जांच के दौरान मारुति वैन क्रमांक MP53 BC 0516 निजी श्रेणी में पंजीकृत होने के बावजूद व्यावसायिक उपयोग में संचालित पाई गई। परिवहन विभाग की टीम ने वाहन को जब्त कर परिवहन कार्यालय, सीधी में खड़ा कराया।

परिवहन विभाग ने सभी विद्यालय संचालकों को विद्यालयीन वाहनों के आवश्यक दस्तावेज एवं परमिट अद्यतन रखने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को वाहन में नहीं बैठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयीन वाहनों की जांच एवं नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment