घर की बाउंड्री में उगा रखा था गांजा, चितरंगी पुलिस ने 8 हरे पौधे किए जब्त

0 170

सिंगरौली/चितरंगी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे के आठ हरे पौधे जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सुकहर टोला धानपानी निवासी रंगनाथ सिंह (60 वर्ष) ने अपने घर की बाउंड्री के भीतर गांजे के पौधे लगा रखे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बाउंड्री के अंदर से गांजे के 8 हरे पौधे बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे के पौधों का कुल वजन 13 किलो 648 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 720 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी रंगनाथ सिंह को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत विशेष न्यायालय एनडीपीएस के समक्ष पेश किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment