18 अगस्त से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका सिंगरौली से दस्तयाब

0 423

सेमरिया पुलिस की तत्परता से मोरवा क्षेत्र में मिली बालिका, वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को किया सुपुर्द

सीधी। थाना सेमरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 18 अगस्त 2026 से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सेमरिया उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को सेमरिया थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारियों में तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चला, जिसके बाद थाना सेमरिया में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर लगातार बालिका की तलाश की। इसी क्रम में 11 सितंबर 2026 को सिंगरौली जिले के थाना मोरवा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10, दस बदिया मोहल्ले से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment