खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में 

0 43

शनिवार, 12- सितंबर 2026

 

🔴👉शिक्षकों के लिए राहत की बड़ी खबर, ई अटेंडेंस ना लगने पर अब नहीं कटेगा वेतन।

🔴👉सीधी जिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था पर बह रहे चारों तरफ आंसू, लोग कह रहे कोई माई- बाप नहीं।

🟥👉चीनी के दाम गिरे, लेकिन फिर भी दुकानों पर मिल रही अलग-अलग रेट में, दुकानदारों और ग्राहकों के बीच में हो रही कहा- सुनी

🟠👉भारत के रुख पर निर्भर है ब्रिक्स देशों का भविष्य, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी बोले- भारत बन रहा है अवसरों का नया केंद्र।

🟠👉’युद्ध नहीं, कूटनीति और संवाद से ही शांति…’, ईरानी राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा।

🟠👉BRICS समिट,दिल्ली में लगा दिग्गज नेताओं का जमघट, आज जिनपिंग भी पहुंच रहे, दुनिया देखेगी भारत की कूटनीतिक ताकत।

🟠👉भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे पहले इंडोनेशिया, फिलीपींस के अलावा अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कई अन्य मेहमान भी भारत पहुंचे।

🟠👉नाराज फूफा’ भारत की क्षमताओं पर संदेह करने का कोई मौका नहीं छोड़ते’, बोलीं सीतारमण।

🟠👉राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था से भारतीय युवा निराश, इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से 8 दिन पहले सुझाव मांगे; अब तक 4 बार छात्रों से बात कर चुके।

🟠👉अब फास्टैग यूजर वाहन पर लगा स्टिकर बदले बिना अपना बैंक बदल सकेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में वनटैग सुविधा शुरू की। इसके तहत यूजर अपना मौजूदा फास्टैग दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे। टैग, टैग आईडी और वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा।

🟠👉 सिनेमाघरों में भक्ति पर आधारित फिल्में दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें बड़ा चमत्कार ‘हनुमान अंश’ ने कर दिया है। मात्र 2 करोड़ में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 205.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। मतलब यह अपनी लागत से 100 गुना से भी ज्यादा कमा चुकी है। जिन्होंने दर्शकों को खूब लुभाया।

🟠👉मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित गणपति ‘लालबागचा राजा’ की पहली मनमोहक झलक गणेश चतुर्थी से ठीक पहले शुक्रवार शाम को भक्तों के सामने आ गई है। सिंहासन पर विराजमान बप्पा का शांत, दयालु और करुणामय रूप हर किसी को आकर्षित कर रहा है।

🟠👉होर्मुज के बाद अब दूसरे तेल रूट पर संकट, अल मंदेब पर हूती विद्रोहियों का कब्जा; कहा- सऊदी अरब के अलावा किसी का जहाज नहीं रोकेंगे।

खेल समाचार

⛔👉🏏श्रीलंका लगातार दूसरी बार महिला एशिया कप के फाइनल में, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया; रविवार को भारत से होगा खिताबी मुकाबला।

❤️‍🩹आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤️‍🩹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment