एससी /एसटी कर्मचारी संघ ने आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष को सौपें 11 सूत्री मांग पत्र 

0 171

जहानाबाद ! जहानाबाद के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सह एमएलसी अनामिका सिंह पटेल का हुआ आगमन! जहां आरक्षण पर आवश्यक बैठक हेतु एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया था ! इस अवसर पर एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के साथ आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष का आवश्यक बैठक हुई। इसमें आरक्षण पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा हुई जो बहुत ही संतोषजनक रहा, इस अवसर पर आगत अतिथियों का अंगवस्त्र एवं बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान एससी /एसटी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल द्बारा 11 सूत्री मांग पत्र आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष अनामिका सिंह पटेल को सोपा गया ! जिसमें निम्नलिखित मांगों को क्रमशः की गई है

1. प्रोन्नति में एससी /एसटी का पुनः आरक्षण लागू किया जाए ।

2. बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के एकल पद जैसे-डीएम, एसपी, डीएसपी, थाना अध्यक्ष, कमिश्नर ,प्रधान सचिव, मुख्य सचिव, प्रिंसिपल ,कुलपति, प्रधान न्यायाधीश, सीजीएम ,चुनाव आयुक्त, जैसे प्रमुख पदों पर आबादी के अनुसार एससी/ एसटी का पदस्थापन किया जाए

3. एससी /एसटी के आरक्षण का दायरा पुनः बढ़ाया जाय।

4. एससी/ एसटी के कर्मचारी एवं पदाधिकारी का पूर्ण सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।

5. एससी /एसटी के वैसे सदस्य जो आजादी के 80 वर्ष बाद भी शिक्षा से कोसों दूर है और समाज के मुख्य धारा में नहीं आयें हैं उनके शत प्रतिशत बच्चों को आवासीय एवं निशुल्क P.G तक की पढ़ाई का व्यवस्था किया जाए।

6. बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में एनजीओ द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति में एससी/ एसटी को आरक्षण देकर नियुक्त किया जाए।

7. बिहार सरकार के विभिन्न शैक्षणिक प्रशैक्षनिक निजी संस्थानों जिसे बिहार सरकार द्वारा मान्यता दी गई है जैसे- मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज ,फार्मेसी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेजों में एससी/ एसटी के छात्र-छात्राओं को आरक्षण देकर निशुल्क ट्यूशन फीस के साथ नामांकन की व्यवस्था की जाए।

8. निजी शैक्षणिक प्रशैक्षनिक संस्थानों के ट्यूशन फीस के अनुसार पूर्ण छात्रवृत्ति एससी/ एसटी के छात्र/छात्राओं को दी जाए ।

9. एससी/ एसटी के आरक्षण को नवमी अनुसूची में डाली जाए।

10. एससी/ एसटी कोटि में अन्य किसी जातियों को शामिल न किया जाए ।

11. मठ, मंदिरों में भी आरक्षण लागू किया जाए और धर्म न्यायस परिषद में भी एससी-एसटी के लोगों को जगह दी जाए।

मांग पत्र सौंपने वालों में एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान एवं सदस्य अनिल कुमार चौधरी ,कुनील दास सहित कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे।

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment