सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि संग्रह में डिंडौरी का सराहनीय योगदान

निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहित करने पर राज्यपाल की ओर से मिला प्रशंसा पत्र
रिपोर्टर -सोहन श्याम
डिंडौरी-सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि संग्रह वर्ष 2024-25 में डिंडौरी जिले ने सराहनीय योगदान देते हुए निर्धारित लक्ष्य से अधिक धनराशि एकत्रित की है। जिले को 3 लाख 41 हजार 200 रुपये निधि संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध जिले द्वारा 5 लाख 29 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित की गई।
जिले की इस उल्लेखनीय उपलब्धि एवं सराहनीय योगदान के लिए राज्यपाल महामहिम श्री मंगुभाई पटेल की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय शहडोल के कर्नल श्री अरुण शुक्ला ने यह प्रशंसा पत्र कलेक्टर डिंडौरी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को भेंट किया।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि संग्रह में जिले द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित किया जाना सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति जिले की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है। यह उपलब्धि जिले के नागरिकों एवं संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।