आकांक्षी विकासखंड बजाग में शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण

0 38

जिला ब्यूरो-सोहन श्याम

 

 

 

बजाग-आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए जनपद पंचायत परिसर बजाग में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी के निर्देशन एवं सीईओ जनपद पंचायत बजाग श्री सचिन अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। यह पहल अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आकांक्षी विकासखंड के स्वास्थ्य संकेतकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई।

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग की टीम ने अधिकारी-कर्मचारियों का रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, वजन, बीएमआई एवं आंखों की जांच की। जांच के उपरांत आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। अधिक बीपी एवं शुगर वाले कर्मचारियों को नियमित जांच और जीवनशैली में सुधार की सलाह दी गई।

शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की। प्रशासन द्वारा बताया गया कि रोस्टर के अनुसार अन्य विभागों में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आकांक्षी विकासखंड बजाग में शत-प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment