4 अगस्त से लापता अनुराग सिंह परिहार, तलाश में मदद की अपील — सूचना देने वाले को ₹11,000 इनाम

सीधी। ग्राम गेरुआ, पोस्ट सिहावल, थाना अमिलिया, चौकी बमोरी, जिला सीधी निवासी दिवाकर सिंह परिहार ने अपने पुत्र अनुराग सिंह परिहार के लापता होने की सूचना देते हुए आमजन एवं पुलिस से उसकी तलाश में सहयोग की अपील की है।
परिजनों के अनुसार अनुराग सिंह परिहार 4 अगस्त से लापता है। काफी तलाश के बावजूद अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए अनुराग की तलाश कराने की मांग की है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अनुराग सिंह परिहार कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 8898892417 पर सूचना दें। परिजनों द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹11,000 नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।
परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अनुरोध किया है कि अनुराग की फोटो एवं लापता होने की सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि उसकी जल्द तलाश हो सके।
परिजनों की अपील:
“हम हाथ जोड़कर सभी लोगों से निवेदन करते हैं कि हमारे पुत्र की तलाश में सहयोग करें। देशभर के पुलिसकर्मियों से भी अनुरोध है कि अनुराग सिंह परिहार को ढूंढने में हरसंभव मदद करें।”
सूचना मिलने पर तत्काल संपर्क करें
📞 8898892417
🎁 सूचना देने वाले को ₹11,000 नगद इनाम