अधिक बारिश से वार्ड क्रमांक 2 में मकान गिरा, परिवार के सामने संकट

शहपुरा। शहपुरा नगर के वार्ड क्रमांक 2 में 19 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे हुई तेज बारिश के चलते मतौवासिह पिता हीरालाल, जाति गौंड का मकान अचानक गिर गया। लगातार हुई अधिक वर्षा के कारण मकान क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गया।
मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि मकान गिरने के दौरान कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मकान क्षति का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं आवास की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।