प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल, दो नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारी

रिपोर्टर-सोहन श्याम
डिंडौरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नायब तहसीलदारों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार श्री देवेंद्र कुमार सिंगोर, नायब तहसीलदार, जो वर्तमान में तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन, डिंडौरी का प्रभार संभाल रहे थे, को नायब तहसीलदार बजाग का सम्पूर्ण प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार श्री देवाशरण सिंह नेताम, नायब तहसीलदार, कार्यालय तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन, डिंडौरी को नायब तहसीलदार वृत्त करंजिया के पद पर पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन एवं राजस्व संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह पदस्थापना की है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।