लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने नर्मदा नदी पुल एवं डेम घाट का किया निरीक्षण

रिपोर्टर-सोहन श्याम
डिंडौरी-जिले में कल से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज जोगीटिकरिया स्थित नर्मदा नदी पुल एवं डिंडौरी स्थित पुल नर्मदा डेम घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के जलस्तर एवं पुल-घाट की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने जिलेवासियों से अपील की है कि लगातार बारिश एवं नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही सावधानीपूर्वक आवागमन करें तथा नदी, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासी सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को सूचना दें।
[19/8, 18:37] सोहन श्याम 🪔: प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल, दो नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारी
रिपोर्टर-सोहन श्याम
डिंडौरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नायब तहसीलदारों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार श्री देवेंद्र कुमार सिंगोर, नायब तहसीलदार, जो वर्तमान में तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन, डिंडौरी का प्रभार संभाल रहे थे, को नायब तहसीलदार बजाग का सम्पूर्ण प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार श्री देवाशरण सिंह नेताम, नायब तहसीलदार, कार्यालय तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन, डिंडौरी को नायब तहसीलदार वृत्त करंजिया के पद पर पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन एवं राजस्व संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह पदस्थापना की है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।