टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

0 79

सीधी। जमुनिहा कला में टांगी से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 17 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक जमुनिहा कला निवासी रमेश कोल अपने घर के सामने सड़क पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही अशोक कोल (45 वर्ष) हाथ में टांगी लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से रमेश कोल के सिर पर टांगी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने उनके सीने पर भी टांगी से वार किया।

रमेश कोल की पत्नी सविता कोल द्वारा शोर मचाने पर लालमणि कोल और उमाशंकर कोल मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव किया। घटना के बाद घायल रमेश कोल को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 19 अगस्त 2026 को अशोक कोल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम में उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक राजमणि रजक, आरक्षक राज कुमार मिश्रा एवं आरक्षक प्रखर पांडेय शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment