खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 21

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक ➖आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

नाग पंचमी,सावन सोमवार-3, 17 अगस्त 2026

🔴👉सीधी जिले के कुचवाही मयापुर मुख्य मार्ग में भारी अतिक्रमण, सड़क के किनारे ही बांधे जा रहे हैं मवेशी, प्रशासन बेखबर। बड़ी दुर्घटना के संकेत।

🔵👉रात 12:00 बजते ही नाग पंचमी पर उज्जैन में खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, साल भर में सिर्फ 24 घंटे के लिए होते हैं दर्शन।

🔵👉अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर 30,000 डॉलर का इनाम, ईरानी कमांडर का ऐलान।

🔵👉सीधे जेल➖ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, UP में नकली पनीर-घी पर बैन, मिलावट मिली तो लाइसेंस रद्द और सीधी जेल।

🔵👉नोटिस➖इलायची के विज्ञापन पर शाहरुख-अजय और टाइगर को नोटिस, महाराष्ट्र फूड एडमिनिस्ट्रेशन ने इसे पान-मसाला का प्रचार माना; ₹10 लाख जुर्माना लग सकता है।

🔵👉दिमागी नक्सली➖महबूबा मुफ्ती बोली- मैं भी दिमागी नक्सल,आर्टिकल 370 को सपोर्ट करती हूं; रिजिजू ने कहा था- दिमागी नक्सली वही जो संविधान को नहीं मानते।

🔵👉हड़कंप ➖कैग की रिपोर्ट से रेलवे में हड़कंप, केंद्र ने सुधारात्मक उपायों के दिए आदेश; स्टेशनों पर गंदे शौचालय मिले तो कार्रवाई होगी।

🔵👉अपमान ➖वंदे मातरम् के ‘अपमान’ पर राजनीति गरमायी,शुभेंदु बोले- पूरा बंगाल आक्रोशित, राशिद अल्वी ने राष्ट्रगीत को बताया ‘मजहबी’।

🔵👉वारदात➖मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप, देह व्यापार कराया, चंडीगढ़ में फ्रेंडशिप की; इनकार पर हाथ-पैर बांधकर पीटा, मोमबत्ती से जलाया।

🔵👉ए आई➖झारखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकेगा AI,तीन जिलों में लगे सर्विलांस टावर; जानवरों का मिलेगा रीयल-टाइम अलर्ट।

🔵👉लॉकडाउन➖बलोचिस्तान हुआ ‘आजाद’ तो पाकिस्तान ने लगा दिया लॉकडाउन, घर से निकलने पर पाबंदी।

खेल समाचार

⛔👉🏏भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के 83% कल के खेल समाप्ति तक भारत 460/9; आज जडेजा 350 विकेट कर सकते हैं पूरे।

⛔👉🏑महिला हॉकी विश्व कप में भारत ने चीन के साथ दो-दो से ड्रॉ खेल कर अपने अभियान की शुरुआत की।

⛔👉🎾विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप नई दिल्ली में हुई शुरू ,पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन भारतीय चुनौती का करेंगे नेतृत्व।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment