इंडियन आइकान अवार्ड 2026 से सम्मानित डाॅ मुन्नालाल देवदास 

देश और प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 

0 8

 

 

डॉ. मुन्नालाल देवदास एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधान पाठक , प्रख्यात लेखक, गीतकार एवं सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं, जिनकी प्रेरणादायी यात्रा चार दशकों से अधिक समय से शिक्षा, साहित्य, संगीत एवं समाजसेवा को समर्पित रही है।

 

उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2007 में भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा देवी पाटिल के करकमलों से प्राप्त हुआ। इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन का डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी राज्य शिक्षक सम्मान (2020) प्राप्त हुआ।

 

उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में अमूल्य योगदान दिया है। उनके रचित गीतों को भारतीय फिल्म जगत के तीन पद्मश्री सिंगर अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडकर एवं साधना सरगम जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों ने स्वर दिया है। जो टी सीरीज मुंबई से रिलीज है।

 

वर्ष 2026 में मातृ दिवस के अवसर पर अमेरिकी सिंगर वंदना श्रीवास्तव की मधुर आवाज़ में प्रस्तुत उनका भावपूर्ण गीत “हे जननी माँ” उनके साहित्यिक एवं संगीत साधना की एक और उल्लेखनीय उपलब्धि बनकर उभरा, जो संस्कृति, अध्यात्म और मानवीय मूल्यों के माध्यम से समाज को निरंतर प्रेरित कर रहा है।

 

उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व और कृतित्व को सम्मानित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्लोबल आइकान आफ इंडिया – ई मैग्जीन द्वारा इंडियन आइकान अवार्ड 2026 से अलंकृत किया गया है। डाॅ मुन्नालाल देवदास ने इस उपलब्धि पर देश के अमर शहीदों को कोटि कोटि प्रणाम करते हुए देश और प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment