हर घर तिरंगा: सिहावल में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

उत्कृष्ट विद्यालय सिहावल से जनपद की सड़कों पर लहराया तिरंगा 

0 393

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट – शाहिद खान

 

सिहावल। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावल से जनपद कार्यालय तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों एवं सैकड़ों ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में एसडीएम राकेश शुक्ला, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, तहसीलदार जयप्रकाश पाण्डेय, प्रभारी सीईओ धनंजय मिश्रा, बीइओ धर्मपाल सिंह, बीआरसी मुन्नालाल साकेत, प्राचार्य ज्ञानेंद्र द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ 9 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है। सिहावल की इस भव्य यात्रा ने अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए स्वतंत्रता पर्व के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment