नेशनल पावरलिफ्टिंग में सिंगरौली के डॉ. विनोद कुमार राय का शानदार प्रदर्शन, जीते तीन पदक

0 67

सिंगरौली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित नेशनल सुपर मास्टर-II पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिंगरौली के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। डॉ. राय ने प्रतियोगिता में एक रजत और दो कांस्य सहित कुल तीन पदक अपने नाम किए।

 

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच डॉ. विनोद कुमार राय ने अपनी बेहतरीन तकनीक, फिटनेस और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

 

डॉ. राय वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय बैढ़न में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी खेल के प्रति उनका जुनून और लगातार मेहनत खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

 

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, खेल जगत, खिलाड़ियों और सिंगरौली के खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राय की इस सफलता से सिंगरौली जिले का गौरव बढ़ा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment