धनौर से समदा पहुंच मार्ग में बनी पुलिया हुई धराशाई।

आवा गमन हुआ बाधित 

0 124

 

जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमहिया गांव पंचायत के धनौर से समदा पहुंच मार्ग में बनी पुलिया पूरी तरह से धराशाई हो गई। धनौर गांव के सैकड़ो बैगा परिवारों की आवागमन बरसात के महीना में पूरी तरह से बाधित हो गया है। सरकार की कई योजनाएं बैगा जनजाति के लिए बनाई गई है। सरकार बैगा प्रोजेक्ट बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए योजना लागू कर आवास शौचालय सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य हर योजनाओं कैंप लगाकर सुविधा उपलब्ध कराने का गुणगान कर रही है। परंतु पंचायत स्तर के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियो द्वारा इसका उलटा असर देखने को मिल रहा है। अमहिया पंचायत के धनौर से समदा पहुंच मार्ग में बनी पुलिया कुछ ही वर्षों में पूरी तरह से धराशाई हो गई ग्रामीणों का कहना है कि बहुत ही घटिया निर्माण कार्य कराया गया था मझौली जनपद के अमहिया ग्राम पंचायत के धनौर गांव के सैकड़ो ग्रामीणों बैगा परिवारों ने जिला कलेक्टर विकास मिश्रा से मांग की है बरसात के दिनों में स्कूल सहित आम जनमानस की समस्या बनी रहेगी इसके लिए सड़क बनवाने मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment