चेहल्लुम पर्व को लेकर चौक कोतवाली पुलिस क्षेत्र की बेरी चौकी पर शांति समिति की बैठक

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर। चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली क्षेत्र के बेरी चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर देव व्रत बाजपाई ने थाना चौक कोतवाली प्रभारी अजय राय व कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं संभ्रांत लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान पुलिस ने यथासंभव समाधान का आश्वासन भी दिया।
बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही शासन के दिशा-निर्देशों एवं परंपरागत व्यवस्था के अनुरूप चेहल्लुम पर्व मनाने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया।