महिला तस्कर गिरफ्तार, 2.224 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त बहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज

0 2,344

सीधी, 05 अगस्त 2026। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 2 किलो 224 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवगवा निवासी ममता साकेत एवं सुनीता साकेत अपने-अपने घरों में बिक्री के उद्देश्य से अवैध गांजा रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर गांव में दबिश दी गई।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के घरों से एक-एक किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ। कुल 2.224 किलोग्राम गांजा जब्त कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक समयलाल वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अविनेश चौधरी, आरक्षक राजकमल सिंह, चैतन्य मिश्रा, प्रभात तिवारी, प्रियंका बेलदार तथा चालक प्रधान आरक्षक शिवकुमार नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीधी पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment