कमर्जी थाना क्षेत्र के मर्सर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने से मचा हड़कंप

सीधी। जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हूडीह के मर्सर गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही कमर्जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी बनाए हुए है।
इस मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पुलिस का आधिकारिक बयान मिलते ही अगला अपडेट जारी किया जाएगा।