Breaking News

स्नातक का रिजल्ट जारी न होने से छात्रों का भविष्य अधर में, प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित : इंद्रलाल पटेल

स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार और विश्वविद्यालयों से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की

0 22

 

सीधी। छात्र संगठन स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक इंद्रलाल पटेल ने स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम जारी होने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका सीधा असर छात्रों के उच्च शिक्षा में प्रवेश पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के कई विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में स्नातकोत्तर एवं अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित अनेक संस्थानों में प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित हो चुकी हैं और कई छात्र उनमें सफल भी हुए हैं। लेकिन स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित न होने के कारण वे समय पर प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।

इंद्रलाल पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को अंतिम वर्ष की परीक्षाओं और परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करनी चाहिए, ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।

उन्होंने सरकार एवं संबंधित विश्वविद्यालयों से मांग की है कि स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम शीघ्र जारी किया जाए, जिससे छात्र समय रहते विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि परिणामों में देरी से हजारों छात्रों का करियर प्रभावित होने की आशंका है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment