नरवर किले से ऐतिहासिक तोप चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

0 68

संतोष शर्मा संवाददात शिवपुरी

नरवर। नरवर के ऐतिहासिक किले से चोरी हुई प्राचीन तोप के मामले में शिवपुरी और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन (RJ34GA2980) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली की शिकायत पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 128/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। 16 जुलाई को कचेहरी महल में रखी 14 तोपों में से एक तोप गायब मिली थी।

पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी डॉ. असित यादव एवं पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोल्कर भाटिया के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान की। करौली (राजस्थान) पुलिस के सहयोग से 25 जुलाई को दो आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

– अमन कुमार मीणा, निवासी पालनपुर, जिला करौली (राजस्थान)

– टिम्पू राम मीणा, निवासी गांवड़ा मीणा, जिला करौली (राजस्थान)

पुलिस ने करीब 6 लाख रुपये कीमत का बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा चोरी गई ऐतिहासिक तोप की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रशांत शर्मा, टीआई विनय यादव, साइबर सेल शिवपुरी एवं करौली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment