Breaking News

सरपंचों की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में गति लाने और स्वच्छता पर दिया गया जोर

0 321

रिपोर्टर सोहन श्याम

 

करंजिया -जनपद पंचायत करंजिया के सभागार में सरपंचों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2026 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायतों में पांचवें एवं पंद्रहवें वित्त आयोग, जनपद तथा जिला स्तर की राशि से स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए सरपंचों को निर्देशित किया गया।

 

बैठक में बीबी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में स्वच्छता बनाए रखने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने हेतु सरपंचों को प्रेरित किया गया।

 

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया श्री अक्षय डिगरसे, सहायक यंत्री श्री कशिश नायक, जनपद सदस्य श्री मधुबन धुर्वे तथा जनपद पंचायत करंजिया की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment