बड़े भाई-भाभी ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला बम्हनी चौकी में मामला दर्ज।

पुराने विवाद में छोटे भाई से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप; पत्नी के साथ भी कथित मारपीट

0 271

सीधी। जिले के बम्हनी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बारी में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम बारी निवासी फरीद खान पिता मुल्ला खान अपने छोटे भाई शहीद खान एवं सलमा खान पति फरीद खान पर लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी एवं उपलब्ध प्रथम सूचना प्रतिवेदन (एफआईआर) के अनुसार, घटना 23 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित शहीद खान पिता मु खान ने शिकायत में बताया कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद फरीद खान एवं पत्नी सलमा खान ने साथ कथित रूप से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उनका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है।

 

मामले की शिकायत बम्हनी चौकी में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 075/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(B), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण कायम किया है।

 

एफआईआर में आरोपी के रूप में ग्राम बारी निवासी फरीद खान पिता मुल्ला खान एवं सलमा खान पत्नी फरीद खान के नाम दर्ज हैं। पीड़ित का कहना है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

 

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

> नोट: यह समाचार उपलब्ध एफआईआर दस्तावेज एवं पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। मामले में पुलिस एवं दूसरे पक्ष का आधिकारिक बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment