राजस्व कार्यों में लापरवाही पर समनापुर के तीन पटवारियों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

0 81

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

 

डिण्डौरी, 24 जुलाई 2026।

राजस्व विभाग के कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में समनापुर क्षेत्र के तीन पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिण्डौरी श्री रामबाबू देवांगन ने नायब तहसीलदार समनापुर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई करते हुए संबंधित पटवारियों से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 

जारी सूचना के अनुसार पटवारी श्री दीपक मिश्रा, श्री सियाराम सोलंकी एवं श्री मिथुन धुर्वे द्वारा ROR e-KYC, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं लेने के कारण अधीनस्थ ग्रामों के राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे किसानों के जनहित से जुड़े कार्यों के समय पर निष्पादन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

 

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने इसे शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के तहत कदाचार की श्रेणी में माना है।

 

सूचना पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित पटवारी निर्धारित तीन दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment