सीधी पुलिस में पदोन्नति: तिलकराज सिंह और राम सजीवन तिवारी बने सहायक उपनिरीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

0 174

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने दी शुभकामनाएं, सहकर्मियों ने किया स्वागत

सीधी, 21 जुलाई 2026।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत सीधी जिले में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों तिलकराज सिंह एवं राम सजीवन तिवारी को सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

सहकर्मियों ने तिलकराज सिंह एवं राम सजीवन तिवारी को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती एवं संघर्षशील पुलिसकर्मी बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे सहायक उपनिरीक्षक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment