शहीद ओमप्रकाश जी का गांव बनदनीय है, डॉ जगदीश शर्मा 

0 92

 

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोसी के अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान की एक्टिसवी शहादत दिवस समारोह का किया गया आयोजन! जिसकी अध्यक्षता राजद नेता अनुज प्रसाद निराला ने की ! इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि शहिद ओमप्रकाश पासवान का बलिदान किसी एक व्यक्ति और समाज के लिए नहीं था,उनकी शहादत पुरे देश के लिए था, और ऐसे मौके पर उन्होंने उनके माता-पिता को नमन करते हुए कहा कि उनका गांव वैरामसराय वंदनिय है, पुजनीय है और ऐसे अवसर पर उनके आदम कद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया! इस दौरान पुर्व सांसद डॉ अरूण कुमार ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान के नाम पर बनकर तैयार हो रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान के नाम कराने के लिए सरकार से वार्ता करने की बात कही! इस दौरान जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शहिद ओमप्रकाश के आदम कद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संबोधन भाषण में कहा कि इस क्षेत्र के युवा ही राष्ट्र निर्माता हैं उन्होंने मौके पर युवाओ को राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए कार्य करने की अपील की !जबकि समारोह में जदयू के वरिष्ठ नेता मो शमशाद शाई, विरेन्द्र कुशवाहा, राजीव नयन उर्फ राजू शर्मा, राजद नेता नंदकिशोर यादव, नगीना यादव, सुनील कुमार, सीपीएम नेता जगदीश प्रसाद समेत कई गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment