सीधी-सिंगरौली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मवेशियों के झुंड से टकराई बाइक; दो युवक गंभीर

सीधी | 19 जुलाई 2026
सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर रजडीहा के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक MP 65 MC 0688 सड़क पर मौजूद मवेशियों के झुंड से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा विपरीत दिशा से वाहन चलने और अचानक सामने आए मवेशियों के झुंड के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय सीधी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में एक की पहचान मुनिराज कुशवाहा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा घायल अज्ञात युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राइड इंडिया न्यूज़
“जन-जन की आवाज़”