सुबह 10 बजे तक नहीं खुली पड़रिया खुर्द की मिनी आंगनवाड़ी, ग्रामीणों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

0 297

जिला ब्यूरो: मनोज कुमार यादव

 

शाहपुरा। विकासखंड शाहपुरा अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द की मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में समय पर संचालन नहीं होने का मामला सामने आया है। शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 9:00 बजे से संचालित होना चाहिए, लेकिन शनिवार को सुबह लगभग 10:00 बजे तक भी केंद्र का ताला नहीं खुला था।

 

इस कारण केंद्र आने वाले छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा नियमित रूप से समय का पालन नहीं किया जाता, जिससे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण सेवाएं और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बच्चों को समय की पाबंदी सिखाने वाली संस्था ही निर्धारित समय पर संचालित नहीं होगी, तो इसका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment