खबरें देश- दुनिया की सुबह- सवेरे समाचार दर्शन में

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ ➖राकेश शर्मा के साथ
11- जुलाई – शनिवार
⛔👉सीधी जिले की बहरी तहसील अंतर्गत कुचवाही डीसी के जेई विनोद पटेल और संबंधित ठेकेदार सौरभ तिवारी पर आरडी एसएस पोल (खंभा) बेचने और अवैध विद्युतीकरण के गंभीर आरोप के बाद जारी हुए जांच के आदेश। ₹50000 रिश्वत लेने का भी आरोपी द्वारा किया गया है दाबा।
⛔👉सीधी जिले में सड़क पर बच्चों की कक्षाएं लगाने के मामले को लेकर दो शिक्षकों को जारी हुए कारण बताओं नोटिस। मामला माध्यमिक शाला बंजारी का।
🔵👉स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में शामिल होगा, एंटी सबमरीन सिस्टम-एडवांस मिसाइलों से लैस, हाई स्पीड, रडार पर ट्रैक कर पाना मुश्किल।
🔵👉सरकार का आदेश- पहले वंदे मातरम् फिर जन-गण-मन होगा, 5 महीने में दूसरी बार निर्देश, राज्यों से कहा- सख्ती से पालन कराएं।
🔵👉बांकीपुर के बाद दतिया में भी BJP का बड़ा सरप्राइज, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा; आशुतोष तिवारी बने उम्मीदवार।
🔵👉मध्यप्रदेश के दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही BJP में बगावत, जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, NH-44 पर चक्काजाम।
🔵👉शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार की तारीफ की, NDA में जाने की अटकलें; चार दिन पहले पवार-शिंदे की मुलाकात हुई थी।
🔵👉मरीजों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने बीपी, शुगर, कैंसर और एचआईवी समेत 39 दवाओं के दाम तय कर दिए हैं। मेडिकल स्टोर्स पर इसकी रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। तय रेट से ज्यादा पैसे वसूलने पर कंपनियों से ब्याज सहित पूरी रकम वसूली जाएगी।
🔵👉सरकार ने आम और गंभीर दोनों बीमारियों की दवाओं के दाम घटाए हैं। इसमें ब्लड प्रेशर (बीपी) की दवाएं शामिल हैं। शुगर यानी मधुमेह की दवाएं भी सस्ती की गई हैं। इसके अलावा दिल की बीमारी, इन्फेक्शन, मिर्गी और आंखों की दवाओं के रेट तय हुए हैं। दर्द, एचआईवी और कैंसर के इलाज की जीवनरक्षक दवाएं भी अब बेहद कम कीमत पर मिलेंगी।
🔵👉ट्रेन टिकट बुकिंग को पहले से आसान, तेज और बेहतर बनाने की दिशा में भारतीय रेलवे बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे जल्द ही नई आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च करेगा।
🔵👉’हम बातचीत के लिए राजी, पर सीजफायर हो गया खत्म’, ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल।
🔵👉अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब होता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में अत्यधिक सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को द न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, मैं काफी लंबे समय से उनकी सूची में हूं। हम इस स्थिति से निपट रहे हैं।
खेल समाचार
🔴👉🏏भारत इंग्लैंड T20 सीरीज➖ भारत को हराकर इंग्लैंड नंबर-1 टी-20 टीम बन सकता है, पांचवां मैच आज; रोज बाउल में इंडिया अब तक नहीं हारी।
🔴👉🏏इंडिया टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 सीरीज में हर के पीछे टीम के अनुभव की कमी को कारण बताया।
🔴👉⚽फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में 🔴👉⚽जगह बनाई।
स्पेन और बेल्जियम के बीच आज एक और रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।
🔵👉🌂➖ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून हुआ धीमा, अगले सप्ताह फिर पकड़ेगा रफ्तार।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤