पुलिस अधीक्षक ललितपुर आईपीएस मोहम्मद मुस्ताक द्वारा थाना साइबर क्राइम ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

ललितपुर। ।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों तथा साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, साइबर शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए तथा कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
रिपोर्टर: प्रवीण जैन