जामूक में कोहिनूर क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट मैच का हुआ भव्य आयोजन

0 120

 

जहानाबाद ! जहानाबाद सदर प्रखंड के ग्राम जामुक के खेल मैदान में कोहिनूर क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया!जिसका विधिवत उदघाटन स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने किया ! इस दौरान एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्र.अ.), राजद के जिला प्रधान महासचिव परमहंस राय,जिला प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पू , जिला महासचिव विनोद यादव एवं संजय यादव के साथ-साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी सहित लोग मौके पर मौजूद थे, इस अवसर पर माननीय विधायक राहुल कुमार ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि कहा कि मैच एक मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक समरसता का बढ़ावा देता है ,और इसमें हार हो या जीत दोनों टीम में मतभेद नहीं होती है, जहां खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलते हैं ! जवकी राजद के जिला प्रवक्ता शशी रंजन उर्फ पप्पू ने कहा कि आयोजक टीम का नाम कोहिनूर है, जिसे कोई पिछे नहीं कर सकता है, जरूरत है आपसी भाईचारे के साथ खेल को खेलने और इसे बढ़ावा देने का। वही प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव एवं डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है ,जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ आपसी बंधुत्व,भाईचारा, शांति, सद्भावना एवं मिल्लत का संदेश देता है। खेल के आयोजन करने वाले सभी आयोजक बंधु एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment