डिण्डौरी के लालपुर में गूंजी किसान की आवाज, गिरिजा दीदी ने सुनीं समस्याएं, जैविक खेती का दिया मंत्र

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती गिरिजा दीदी का डिण्डौरी प्रवास किसान हित में रहा।
रिपोर्टर-सोहन श्याम
डिण्डौरी – गुरुवार 2 जून 2026 को उन्होंने आदीवासी बाहुल्य जिला डिण्डौरी विकास खण्ड शहपुरा के ग्राम लालपुर पहुंचकर ग्राम समिति के साथ बैठक की। बैठक का माहौल पारिवारिक और सौहार्द्रपूर्ण रहा, जो BKS की पहचान है।
किसानों की मुख्य मांगें
– खाद, बीज, बिजली और पानी की दिक्कत
– बढ़ती लागत के हिसाब से फसल का लाभकारी मूल्य न मिलना
– आदिवासी अंचल में अधिकारियों की लापरवाही
– 3 दशकों से बंद पड़ी सिंचाई सुविधा चौरा बांध से लालपुर तक
गिरिजा दीदी ने कहा:
BKS का मकसद सिर्फ आंदोलन नहीं, किसान का समग्र विकास है। उन्होंने किसानों को संगठन की संरचना समझाई और प्राकृतिक/जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। आश्वासन दिया कि लालपुर की सभी मांगें प्रांत और राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक पहुंचाई जाएंगी।
प्रांत संगठन मंत्री का संदेश
प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी भाईसाहब ने कहा कि ग्राम समिति से तहसील इकाई तक मासिक बैठक कर संगठित रहने से ज्यादातर समस्याओं का समाधान संभव है।
बैठक में छिंदवाड़ा महिला संयोजिका सेवंती बरखानिया दीदी, जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, लालपुर सरपंच भारत सिंह, ग्राम अध्यक्ष शिवकुमार, ग्राम मंत्री खुमान सहित बड़ी संख्या में किसान-महिलाएं मौजूद रहीं।
_BKS स्थापना: 4 मार्च 1979, कोटा – संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी_
*लालपुर में किसानों की समस्या गिरजा दीदी ने सुना दर्द, दिया समाधान का भरोसा
डिण्डौरी के लालपुर में BKS की राष्ट्रीय पदाधिकारी गिरजा दीदी ने किसानों से सीधी बात की। मुद्दे वही पुराने – महंगा खाद-बीज, बिजली-पानी की मार, और 30 साल से बंद नहर।
BKS का मंत्र: संगठित रहो, मासिक बैठक करो, समस्या खुद हल होगी।