खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
गुरुवार, 25 जून 2026
⛔👉सीधी में भरत तिवारी अमर रहे के नारों से गूंज उठा सारा आसमान। हत्यारों को सजा दिलाने हेतु राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन।
🔴👉अतिक्रमण पर आक्रमण करने से परहेज कर रहा है सीधी प्रशासन, कुचवाही बाजार में सुबह से ही सड़क पर हो जाता है दुकानदारों का कब्जा, जबकि शिवपुरवा से मड़वा पहुंच मार्ग के बीच हो गया है बड़ा अतिक्रमण।
🔵👉मध्य प्रदेश में मोबाइल की जिद, और ऑनलाइन दोस्ती अपने जनों से बढ़ा रही दूरी। मासूम हो रहे लापता।
🔵👉अरविंद केजरीवाल पर भड़के साधु संत , बोले अयोध्या आए तो करेंगे जमकर विरोध, राम नगरी में नहीं करने देंगे प्रवेश।
🎯👉चांदी आज 5,448 रुपये हुई सस्ती, 2 दिन में 16000 गिरे दाम, सोना 2,817 रुपए गिरकर 142000 पर आया, इस महीने 14,250 रुपये सस्ता हुआ सोना।
🔵👉 कोलकाता के तारातल्ला में ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, मलबे में दबे 60 मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा। 5 लोगों की मौत,20 को बचाया, मलबे में दबा मजदूर बोला- मेरा पैर काट लो, लेकिन मुझे बचा लो।
🔵👉’जिन शिक्षकों पर भरोसा था, उन्होंने ही परीक्षा के साथ धोखा किया’, NEET-UG विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान।
🔵👉शिवसेना उद्धव गुट को संसद में ऑफिस खाली करना होगा,टूट के बाद सांसदों की संख्या 5 से कम हुई।
🔵👉भारत सरकार ने बदल दिया राशन सिस्टम! अब परिवार नहीं, सदस्यों की संख्या तय करेगी कितना मिलेगा अनाज।
🔵👉वाराणसी में क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे, काशी की थीम पर सजा होटल ताज का मंडप।
🔵👉पासपोर्ट सिर्फ यात्रा का दस्तावेज, नागरिकता का सबूत नहीं; केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट।
🔵👉संसार भर में तेजी से बढ़ रहे हैं खतरनाक उमस भरी गर्मी के दिन, बच्चे और गर्भवती महिलाएं सबसे बड़े जोखिम में।
🔵👉 यू एन की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली सेना के टारगेटेड हमले, 20 हजार फिलिस्तीनी बच्चे मरे।
🔵👉 भारत-जापान में सेमीकंडक्टर, दुर्लभ खनिज व ऊर्जा सहयोग पर सहमति बनने के आसार।
🔵👉शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 790 अंक उछला, निफ्टी 24,020 के पार बंद।
🔴👉मौसम➖ मानसून ने मध्यप्रदेश में किया प्रवेश।
खेल समाचार
⛔👉🏏 महिला T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में आज भारत का होगा बांग्लादेश से धमाकेदार मुकाबला। T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत को कभी नहीं हरा पाया।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤