परिवहन आयुक्त ने शाहजहाँपुर में ADTC व ARTO कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व वसूली और सड़क सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

0 114

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर।

उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ने सोमवार को शाहजहाँपुर का दौरा कर संप्रेक्षण कांठ स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (ADTC) का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जंपिंग/डिटेंशन यार्ड का भी जायजा लिया।

 

निरीक्षण के उपरांत उप संभागीय परिवहन कार्यालय, नियामतपुर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रशासनिक शुल्क लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

परिवहन आयुक्त ने 30 जून 2026 तक ₹20,000 से अधिक बकाया वाले सभी वाहन स्वामियों को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए। बताया गया कि 1,601 वाहन स्वामियों को पहले ही नोटिस भेजे जा चुके हैं, जबकि शेष 2,696 वाहन स्वामियों को भी शीघ्र नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही कार्यालय के अभिलेखागार में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में दोषी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। बैठक में सड़क सुरक्षा, प्रवर्तन कार्यवाही एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

इस अवसर पर उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र कमल प्रसाद गुप्ता, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदेश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरीशंग, नव नियुक्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विकास कुमार यादव तथा यात्री/मालकर अधिकारी रामाश्रय प्रसाद गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment