रामपुर नैकिन में किसानों का महाकुंभ: चौपाल में खुला योजनाओं का खजाना, खेती से बढ़ेगी आय

0 124

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी रिपोर्ट शाहिद खान

 

सीधी, 14 जून 2026। विशेष जनकल्याण अभियान के तहत रामपुर नैकिन नगर परिषद सभागार में आयोजित जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन किसान कल्याण वर्ष की थीम पर कृषक चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, स्वास्थ्य, सहकारिता एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं, अनुदानों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं और समाधान प्राप्त किए।

 

कृषि विभाग के सहायक संचालक एवं परियोजना संचालक आत्मा डॉ. राजेश सिंह ने उन्नत खेती, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर जानकारी देते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया। वहीं कृषि अधिकारियों ने खरीफ फसलों की तैयारी, बीज एवं उर्वरक प्रबंधन, फसल सुरक्षा उपायों और अनुदान आधारित योजनाओं की जानकारी साझा की। मत्स्य विभाग ने मत्स्य पालन को अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम बताया, जबकि उद्यानिकी विभाग ने फल, सब्जी और मसाला फसलों की उन्नत खेती पर प्रकाश डाला।

 

चौपाल में स्वास्थ्य, सहकारिता और सामाजिक न्याय विभागों ने भी अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। किसानों ने इसे शासन और ग्रामीण अंचल के बीच सीधा संवाद स्थापित करने वाला प्रभावी मंच बताते हुए कहा कि ऐसी चौपालें खेती को लाभकारी बनाने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment