प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

जहानाबाद! राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जहानाबाद प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी ने की! इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बैंकुंठ यादव ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि बिहार व देश में बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई और अपहरण,लुट हत्या, सहित महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार ने आम इंसान की जींदगी तवाह और बर्बाद कर दी! एनडीए की सरकार ने गरीबों से किए गए वादे एक धोखा है! विकास के नाम पर विभिन्न सरकारी विभागों में लुट मची हुई है! और मौजूदा सम्राट चौधरी की सरकार में बिहार की बेटियां सुरक्षित नहीं है! इस लिए नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए! उन्होंने कहा कि हरा गमछा वाले को टारगेट किया जा रहा है! इस हरा गमछा के जगह सम्राट चौधरी को बिहार में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही! गरीबों को पका मकान, तीन डिसमिल जमीन, स्वास्थ्य और शिक्षा, मंहगाई और बेरोज़गारी दुर करने की कही ! इस दौरान पुर्व विधायिका सह संगठन प्रभारी रेखा देवी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है! जहां नींट का पेपर लीक हो जाता है! वहीं पटना में पिता के सामने बेटी से अपराधी छेड़छाड़ करता है! डबल इंजन की सरकार में महिलाओं का मान सम्मान दांव पर लगा हुआ है! और पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है! उन्होंने ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही! इस दौरान जहानाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपनी मांगों के समर्थन में एक स्मार पत्र भी धरना के माध्यम से सौंपा गया! इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता परमहंस राय,शोनु राधे, विरेन्द्र दास, संजय यादव, कामेश्वर यादव सहित कई राजद कार्यकर्ताओ ने धरना को संबोधित किया!
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार