जिला अग्रणी प्रबंधक को लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देश जारी, स्वरोजगार योजनाओं के ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर

0 83

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

डिंडौरी, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु स्वरोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में जिला अग्रणी प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, डिंडौरी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

 

जारी निर्देशों में कहा गया है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु समुदाय के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजनाओं के अंतर्गत जिले को आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप विभिन्न बैंक शाखाओं को भी भौतिक लक्ष्य निर्धारित कर सौंपे गए हैं।

 

प्रशासन ने जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देशित किया है कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सभी ऋण प्रकरणों पर निर्धारित समय-सीमा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों की स्वीकृति एवं ऋण वितरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करते हुए योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

प्रशासन का मानना है कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment