उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूकुनपुरा में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मोदनगंज (जहानाबाद) उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूकुनपुरा में सेवानिवृत हुए सहायक शिक्षक अमिताभ कुमार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कौलेश शर्मा ने की! इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख राजीव कुमार मौके पर मौजूद थे! इस अवसर पर उन्होंने संबोधन भाषण में कहा कि शिक्षक ही हमारे समाज के मार्गदर्शक होते हैं! जो जीवन पर्यन्त अपने शिक्षा की अलख जगाने का काम करते हैं! जिससे छात्र छात्राओं सहित समाज में शिक्षा के साथ संस्कार का भी वातावरण
कायम होता है! इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंहासन दास ने कहा कि शिक्षक समुदाय और बच्चे हमारे विद्यालय के एक अपरिहार्य अंग मानें जातें हैं! जिसके लिए हम शिक्षक गण अपने कार्य और दायित्वों का स समय निर्वाहन करते हैं! आज हमारे विद्यालय के सहायक शिक्षक अमिताभ कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिनके मार्गदर्शन में न सिर्फ शिक्षा का सर्वव्यापीकरण हुआ वल्कि हमारे विद्यालय का भी सर्वांगीण विकास हुआ! उनके शिक्षा के प्रति लगाव से हमारा पुरा विद्यालय परिवार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिक्षा के प्रति गांव समुदाय में जागरूकता पैदा करने में सहायक सिद्ध हुआ! जिससे हमारे विद्यालय में शत् प्रतिशत नांमाकन और उनका ठहराव सुनिश्चित हुआ!इस दौरान पुरे विद्यालय परिवार ने उन्हें अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया! और उन्हें स सम्मान भावुक पल में विदाई दी! जवकी विदाई समारोह का संचालन उत्क्रमित मध्य विद्यालय वैना के शिक्षक राकेश शर्मा ने की! इस अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र के लेखापाल सतेन्द्र कुमार, शिक्षक रामकृष्ण शर्मा, मृत्युंजय कुमार, सहेंद्र रजक, शिक्षिका विद्या,रीणा, अंजली,नींकी, समेत पुरा विद्यालय परिवार मौके पर मौजूद थे!
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार