समाज एवं देश निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों को मिले उचित सम्मान : डॉ ० जगदीश शर्मा

जहानाबाद ! जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ ० जगदीश शर्मा ने समाज, शिक्षा, राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली महान विभूतियों को उचित सम्मान दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तियों की जयंती एवं पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा ले सके। सोमवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा ने कहा कि जिन विभूतियों ने समाज और देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्हें आज भी वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि को सरकारी स्तर पर मनाया जाना चाहिए।जगदीश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद, गया और अरवल जिले की कई ऐसी हस्तियां हैं, जिन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, लेकिन उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिल सका। पूर्व सांसद ने जिन विभूतियों के नाम प्रस्तावित किए हैं, उनमें स्वर्गीय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, स्वर्गीय यदुनंदन महतो, स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद सिंह, स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद यादव, स्वर्गीय राम स्वरूप पासवान, स्वर्गीय विगनेश्वर मिश्र, स्वर्गीय फ़िदाहुसैन, स्वर्गीय शिव भजन सिंह, स्वर्गीय पंडित यदुनंदन शर्मा, स्वर्गीय रामचंद्र शर्मा, स्वर्गीय मोसाहेब सिंह उर्फ महंथ भागवत दास, स्वर्गीय मुंद्रिका सिंह यादव, स्वर्गीय राम चरण यादव, स्वर्गीय पंडित कामेश्वर शर्मा एवं स्वर्गीय हरिलाल प्रसाद सिन्हा सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन महान हस्तियों को राजकीय सम्मान दिया जाता है, तो इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और नई पीढ़ी उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित होगी। साथ ही उन्होंने सरकार से ऐसे महान व्यक्तित्वों के योगदान को संरक्षित और सम्मानित करने के लिए ठोस पहल करने की मांग की। यहां बता दें कि पुर्वजों का सम्मान हमारी संस्कृति में शामिल है! क्योंकि ये हमारे अतीत व हमारी विरासत और हमारे धरोहर होते हैं और जीते जींदगी हम अपने अतीत को सहेज कर रखना चाहते हैं! इस दौरान पुर्व सांसद डॉ ० जगदीश शर्मा ने समाज व देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता जनप्रतिनिधियों,व महान विभूतियों को समय-समय पर उन्हें याद करने की बात कही है! जो यह दुरदर्शी सोच को दर्शाता है ! इस अवसर पर उन्होंने सरकार से उन तमाम विभुतियों को उनका जयंती व पुन्य तिथि मनाने के लिए सरकार को पत्र लिखा है! उनके इस कार्य को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है! और उनके इस कदम को लोग सराहना करते नजर आ रहे हैं! अब देखना यह होगा की सरकार इनकी बात मानने में कहा तक सक्षम हो पाती है!
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार