गंगा दशहरा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम घोपतपुर में जल स्रोतों की स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर विशेष आयोजन किया गया

0 335

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

डिंडौरी-जिले के जनपद पंचायत मुख्यालय बजाग अंतर्गत कुंआ स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत गाँव के मुख्य कुंए की सफाई से हुई। नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति और ग्रामवासियों ने श्रमदान कर कुंए के आसपास की सफाई की और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया।

पूजन और कलश यात्रा स्वच्छता के बाद विधि-विधान से जल पूजन किया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और कुंए के जल से वट वृक्ष पर जलाभिषेक किया।

विकासखंड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे ने जल संवाद कार्यक्रम में गंगा दशहरा के पौराणिक महत्व के साथ जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और वर्षा जल संचयन के उपाय बताए।

सरपंच श्री महेन्द्र कुमार परस्ते ने ग्रामीणों से अपने घर के आसपास के कुंए, बावड़ी और तालाबों को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है।

इस अवसर पर सरपंच श्री महेन्द्र कुमार परस्ते, सचिव, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समिति और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन जल बचाने की शपथ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। ग्रामीणों ने पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment